प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। देवघाट निवासी फल विक्रेता विनोद सिंह पर हमले के आरोपी रविवार शाम तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। स्थानीय पुलिस के मुताबिक टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं। सर्विलांस टीम भी लगी है। पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही वह पकड़ लिए जाएंगे।विनोद सिंह शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए थे। उनका आरोप है कि बाइक से आए दो अज्ञात लोगों ने उन पर तीन गोली चलाई, जिसमें एक गोली पेट में लगी है। उन्होंने हमले के पीछे जमीन का विवाद बताते हुए चकिया निवासी तीन सगे भाइयों मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद नुसरत, मोहम्मद हासिम और बमरौली निवासी मोहम्मद अबूसाद, दारागंज निवासी एहतशाम, हसनपुर सरायअकिल निवासी अफताब और साउथ मलाका निवासी मोहम्मद उस्मान आरिफ और दो अज्ञात के खिलाफ ...