गंगापार, अप्रैल 11 -- उतरांव थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने सगे चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी भाई व भतीजे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। थाना क्षेत्र के कटहरा गांव निवासी साधुराम व भाई जमुना प्रसाद के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जमुना प्रसाद अपने पुत्र मोनू व भाई साधुराम के साथ शुक्रवार की सुबह दस बजे जमीन के बंटवारे को लेकर खेत पर गए हुए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया व गाली गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि जमुना प्रसाद ने फावड़ा उठाकर भाई साधु राम को मारने का प्रयास किया। साधुराम ने फावड़ा को हाथ से पकड़ लिया लेकिन इसी बीच उनके भतीजे मोनू ने उनके गले में चाकू से हमला कर दिया। मामले थानाध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह ने बताया...