मेरठ, अप्रैल 30 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को उस समय भारी झटका लगा, जब पकड़ा गया तस्कर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी और उसके सहयोगी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू सोनकर नाम का व्यक्ति मेट्रो प्लाजा के पास स्कूटी की डिग्गी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजू सोनकर के रूप में बताई। पुलिस टीम आरोपी को थाने ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि तभी इसके बाद वह मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने थाने में सूचना दी, मौके पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। इसक...