धनबाद, जून 21 -- धनबाद जिले के हीरक रोड स्थित फायरिंग रेंज में पुलिस का वार्षिक लक्ष्य दक्षता (मार्क्समैनशिप) अभियान चल रहा है। 30 जून तक चलने वाले निशानेबाजी की परीक्षा में 2,486 पुलिस अफसरों और जवानों की क्षमता परखी जाएगी। शनिवार को डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार भी फायरिंग रेंज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अलग-अलग हथियारों से निशानेबाजी में हाथ आजमाया। एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान जवानों की निशानेबाजी, हथियार संचालन क्षमता और फायरिंग कौशल की जांच की जाएगी। अभियान के तहत हर पुलिसकर्मी को निर्धारित मानकों के अनुसार विभिन्न हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा तथा उनकी लक्ष्य दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के मद्देनजर होटल, लॉज व गेस्ट हाउस में चेकिंग सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग मुद्राओं में फा...