पुलिस की निगरानी में मृतक का हुआ अंतिम संस्कार
ललितपुर, अप्रैल 25 -- तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में मामूली विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हुई हत्या के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस सुरक्षा और गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। गुरुवार देर शाम 20 वर्षीय आशीष कुशवाहा की गांव में ही मामूली कहासुनी के बाद चार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तालबेहट के पूराकलां तिराहे पर शव रखकर जाम लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश कर लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.