मधुबनी, मार्च 30 -- पंडौल। क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल की किल्लत से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलिस की निगरानी में पेट्रोल का वितरण कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अफरातफरी या कालाबाजारी न हो सके। जानकारी के अनुसार, सकरी स्थित तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हैं, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर स्थित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पर तेल उपलब्ध नहीं है। केवल एक पंप पर पेट्रोल मिल रहा है, जहां वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस की मौजूदगी में ही वाहनों को क्रमवार पेट्रोल दिया जा रहा है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पेट्रोल की कमी के...