मेरठ, मार्च 28 -- कोतवाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से हिस्ट्रीशीटर हथियार तस्कर परवेज उर्फ फर्रू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस आरोपी पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और जिसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था, वह स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे अवैध हथियारों का कारोबार चला रहा था। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने मेरठ पहुंचकर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी और परवेज को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। इस कार्रवाई की भनक तक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी। परवेज उर्फ फर्रू कोतवाली थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उसके खिलाफ अवैध हथियार तस्करी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह लंबे समय से न केवल फरार चल रहा था, बल्कि अवैध हथियारों का कारोबार चला रहा था।स...