बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता जिले की कोलावल मौरंग खदान में पोकलैंड चालक की आंख में गोली मार कर हत्या के मामले में दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस टीम व एसओजी ने हमीरपुर में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस खुलासे करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को खुलासा कर सकती है। हत्या में मुख्य आरोपी के साथ शमिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया है। महोबा जिला के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी कला गांव निवासी शनि कुमार उर्फ सोनी पाल पुत्र लल्लू पाल गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल मौरम खदान में पोकलैंड चलाता था। वह मंगलवार की रात मशीन के अंदर सो रहा था तभी उसकी गोली मार कर हत्या कर दिया। दो डॉक्टरो का पैनल डॉक्टर अजीत प्रताप, डॉक्टर रतनेद्र कुमार ने वीडियो ग्राफी के साथ श...