सीवान, जून 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीरादेई थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड के एक आरोपी ने मंगलवार को पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इसे अपराध नियंत्रण अभियान की बड़ी सफलता बताया है। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेपहा महादेवा निवासी अमरजीत यादव है। बताया गया कि 29 जुलाई 2024 को जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर सोना के समीप दुर्गेश कुमार से दो बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में लूटकांड का एक आरोपी ने किया सरेंडरजांच और गिरफ्तारी प्रयास मामले में पीड़ित के आवेदन पर जीरादेई थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस क...