पुलिस की दबिश से दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
सीवान, मई 29 -- सीवान, निप्र। पुलिस की लगातार दबिश व छापेमारी अभियान के कारण विभिन्न कांडों में वांछित जिले के दो अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जी.बी. नगर थाना कांड संख्या-223/26 के आर्म्स एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त जैनुद्दीन अंसारी उर्फ बद्दू अंसारी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा जी.बी. नगर थाना कांड संख्या-137/26 के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त पवन नट ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों अभियुक्तों ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट मामले का आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पुलिस ने तैयार की कुख्यात की सूची, यूपी में भी बोल रही धावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.