जहानाबाद, मार्च 18 -- काको, निज संवाददाता। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की लगातार सख्ती और दबिश का असर अब साफ दिखने लगा है। विभिन्न मामलों में वांछित चार आरोपितों ने पुलिस दबाव के कारण मंगलवार को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में पाली थाना क्षेत्र के भदसारामंठ निवासी रंधीर कुमार एवं कमलेश कुमार, साथ ही अफजलपुर निवासी गौरव राम और सौरभ कुमार शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। संभावित ठिकानों पर दबिश और बढ़ते दबाव के कारण सभी ने अंतत: न्यायालय में सरेंडर करना ही बेहतर समझा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...