पुलिस की दबिश के बाद हमलावर ने कोर्ट में किया सरेंडर
रांची, सितम्बर 5 -- रांची, प्रसं। हिंदपीढ़ी में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे टाइगर मोबाइल के एएसआई आरिफ पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी इमरान ने रांची पुलिस की दबिश के बाद शनिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला बीते बुधवार का है, जब पुलिसकर्मी आरिफ तस्करों को पकड़ने हिंदपीढ़ी गए थे। जांच के दौरान आरोपी इमरान और उसके साथी पुलिस से उलझ गए और मारपीट करने लगे। लोगों के घेराव के बाद आरोपियों ने एएसआई आरिफ के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। मामले में आरिफ के बयान पर 4 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी इमरान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.