पटना, जून 7 -- Khan Sir Controvery: खान सर कहां हैं? पटना के खान ग्लोबिल इंस्टीच्यूट में हुए विवाद के बाद से खान सर और उनके कोचिंग सेंटर पर सबकी निगाहे हैं। लेकिन अब फैजल खान खुद लापता हो गए हैं। 2 जून को कोचिंग सेंटर में हुए बवाल के बाद फैजल खान पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज है। उनपर गोली चलवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट में गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। लेकिन खान सर पुलिस की पकड़ से दूर हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो फिलहाल अंडरग्राउंड हैं। फिलहाल खान सर के सामने कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का विकल्प है ताकि वो गिरफ्तारी से बच सकें। लेकिन शनिवार को ना तो खान सर खुद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे और ना ही उनके वकीलों की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर हो सकी। पुलिस भी खान सर की राह ह...