गोरखपुर, मार्च 2 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नयनसर में वर्षों से होलिका दहन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार पुलिस की सक्रिय पहल से सुलझ गया। पहले एक मकान के सामने परंपरागत रूप से होलिका दहन होता था, लेकिन स्थल के पीछे मकान निर्माण हो जाने के कारण हर वर्ष होली के समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस वर्ष भी होलिका दहन से पूर्व स्थल को लेकर तनाव की आशंका बनी हुई थी, जिस पर पीपीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और विवाद सुलझा लिया गया। रविवार को तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गांव के लोगों को एकत्र कर आपसी सहमति से नए स्थल का निर्धारण कराया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब होलिका दहन गांव की सरकारी भूमि पर कराया जाएगा जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.