जहानाबाद, जून 18 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-33 पर नेहालपुर के पास रात्रि गश्ती के दौरान बुधवार की देर रात डायल 112 की पुलिस को सड़क पर 17 वर्ष नाबालिग जाते हुए नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उक्त युवती को रोककर पूछताछ करने लगी। पूछताछ के क्रम में उसका मूल निवास ग्राम खकुंडी, थाना गोह, जिला औरंगाबाद के रूप में पहचान हुई। सुरक्षा की दृष्टि से बालिका को प्रारंभिक रूप से अल्पावास गृह, जहानाबाद में रखा गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नाना के घर से किशोरी फरार, पुलिस से गुहार इधर प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि युवती के परिजन को मोबाइल फोन से सूचना दी गई थ...