पुलिस की तत्परता से मिला खोया कीमती बैग
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- सौरिख, संवाददाता। फर्रुखाबाद जनपद के गदनपुर गांव निवासी महिला शुक्रवार को इटावा मायके से भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी, तभी रास्ते में नाश्ता करने के दौरान रुपयों एवं जेवरात से भरा बैग गायब हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैग की तलाश कर शनिवार को बैग महिला के सुपुर्द कर दिया। बैग मिलते ही महिला के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आई। फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी मुक्तेश पांडेय की पत्नी पारुल पांडेय अपने भाई के साथ शुक्रवार को मायके इटावा से बाइक से ससुराल जा रही थीं। रास्ते में सौरिख के पास शाम करीब 8 बजे दोनों नाश्ता करने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने अपना बैग पास में ही रख दिया और नाश्ता करने के बाद जल्दबाजी में बैग वहीं भूलकर चले गए। कुछ दूर जाने के बाद बैग की याद आई तो वे वापस उसी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.