पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग राउरकेला से बरामद
सिमडेगा, अगस्त 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी अनुसंधान से गुमशुदा नाबालिग लड़का एवं उसके साथ मिली एक नाबालिग लड़की को राउरकेला से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि इस मामले में कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज था। गुमशुदगी के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गुमशुदा लड़का की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार खोजबीन एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे तकनीकी अनुसंधान एवं अथक प्रयासों के क्रम में गुमशुदा युवक के राउलकेला में होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर युवक से संपर्क स्थापित कर आरपीएफ राउरकेला के सहायता से नाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.