पुलिस की जोनस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुरादाबाद, मई 11 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की बरेली जोन की तीन दिवसीय 64वीं अंतरजनपदीय तैराकी प्रतियोगिता और क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का सोमवार को 9वीं वाहिनी पीएसी के तरणताल पर समारोह का शुभारंभ हुआ। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इससे पहले प्रतियोगिता में शामिल हो रही बरेली जोन के सभी 9 जिलों की टीमों ने पीएसी बैंड की धुन के बीच शानदार मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बाद में गुब्बारे उड़ाकर और फीता काटकर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मेजबान टीम के कप्तान ने सभी टीम के खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। बताते चले की 13 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के साथ ही संभल, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.