पुलिस की जांच में 56 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में नहीं मिले आपातकालीन द्वार
बागपत, जून 25 -- लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड़ के बाद समूचे जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच पड़ताल कराई गई, तो बेहद चौकाने वाली स्थिति सामने आई। जिलेभर में संचालि 60 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों में से सिर्फ चार ही मानक पर खरे उतरे। शेष 56 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों में न तो आपातकालीन द्वारा मिला और न ही अग्निशमन व्यवस्था। ऐसे में स्वयं ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोचिंग संचालक चंद पैसों की खातिर किसी तरह से बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में 60 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित होती मिली, जिनमें से केवल चार ही मानकों पर खरी उतरी। इनमें से भी एक लंबे समय से बंद मिली। वहीं, शेष 56 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर ऐसे मिले, जिनमें न तो आपातकालीन द्वारा मिला और न ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.