गोरखपुर, जून 10 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला पुलिस की जांच फर्जी निकला। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चाकू स्वयं रखा था। चाकू निकालते समय उसे चोट लगी थी। इसके बाद वह पुलिस को फर्जी सूचना दे दी थी। पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के घघरवा खड़ेसर निवासी साहिल का आरोप था कि रविवार सुबह अपने मामा के बेटे को लेकर गोरखपुर छोड़ने गया था। साहिल का आरोप था कि वापस लौटते समय सुबह करीब 10 बजे बरगदही बैकुंठधाम के पास रुका और सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। इसी बीच बिना नम्बर प्लेट की एक बाइक पर तीन नकाबपोश आये और बिना किसी बातचीत के एक युवक ने उस पर चा...