महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा के गांधीनगर में महिला एसएसबी कर्मी के पति द्वारा दो बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। इस मामले में मृतक के भाई अश्वनी की तहरीर पर पुलिस ने महिला एसएसबी कर्मी वंदना, उसके माता-पिता, भाई-भाई व कथित प्रेमी सोनू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, अब महिला एसएसबी कर्मी ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगा दिया है।सोमवार की सुबह एक साथ तीन मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। हर कोई हैरान व परेशान था कि ऐसी कौन सी नाराजगी थी कि पिता ने दो बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद जान दे दी। हालांकि मौत के कारण को अभी संदिग्ध मान कर ही पुलिस जांच कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.