लखनऊ, फरवरी 6 -- चाइनीज मांझे की तलाश में पुराने लखनऊ समेत शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को भी पतंग की दुकानों पर छापेमारी हुई। इस दौरान किसी भी दुकान से मांझा बरामद नहीं हुआ। अब साइबर क्राइम सेल और सर्विलांस को भी चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें लगातार पतंग की दुकानों में छापेमारी कर रही हैं। अब तक चाइनीज मांझा कहीं दुकानों से बरामद नहीं हुआ है। अब मुखबिरों की टीम भी सक्रिय कर दी गई है। आशंका है कि घटनाओं के बाद दुकानदारों ने चाइनीज मांझा दुकान से हटा दिया। इसके अलावा ऑनलाइन बिक्री की जानकारी मिली है। इस संबंध में अब साइबर क्राइम सेल और सर्विलांस को भी लगाया गया है। वे ऑनलाइन बिक्री पर नजर रखे हैं। चाइनीज मांझा खरीदने वालों की इस माध्यम से भी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.