पुलिस की चेकिंग में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर स्थित मठिया मोड़ के पास से पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चोरों के पास से लगभग डेढ़ लाख कीमत की चोरी की छह अदद मोबाइल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की अपराध की लंबी फेहरिस्त है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। बसखारी थाने के एसएसआई शशांक शुक्ल, उपनिरीक्षक कमलेश यादव, कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी, अमित चौरसिया पुलिस गुरुवार को आजमगढ़ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने दुर्गेश कनौजिया पुत्र राजाराम निवासी दीमापुर इब्राहिमपुर, सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील कुमार पुत्र राम सिधार निवासी त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.