चंदौली, जुलाई 26 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर गंगा पुल से शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस चेकिंग के दौरान दो तस्कर पुल से गंगा की रेत पर छलांग लगा दी। जिसमें एक पशु तस्कर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि तीसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। बलुआ थाना अंतर्गत मारुफपुर पुलिस चौकी प्रभारी सहयोगियों के साथ पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोवंश से लदी एक संदिग्ध पिकअप सैदपुर से आती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- चंदौली- चेकिंग के दौरान गंगा पुल से कूदे दो गोतस्कर, एक की मौत इस दौरान पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया। तभी अचानक वाहन बंद हो गया और पुलिस की घेराबंदी देख वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशि...