फतेहपुर, अप्रैल 9 -- थरियांव। तीन माह से फरार चल रहा गैंगस्टर एक्ट का आरोपी लुटेरा बुधवार आधी रात पुलिस की गोली से लंगड़ा हो गया। गिरफ्तारी के लिये एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली आरोपी के बांए पैर में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। इनामिया घोषित शातिरों को पकड़ने के लिये एसपी ने सख्त निर्देश दिये हैं। थानावार टीमें गठित हैं। बुधवार देर रात थरियांव थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि 25 हजार का इनामिया लुटेरा जीशान खान निवासी अमांव कोतवाली खागा फतेहपुर की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने...