मेरठ, दिसम्बर 10 -- सरधना। सोमवार देर रात सरधना पुलिस की गंगनहर पटरी पर जंगल में गोकशों से मुठभेड़ हो गई। वे यहां गोकशी की तैयारी कर रही थी। मुठभेड़ में गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक गोवंश, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार व एक देसी तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसका चालान कर दिया। सोमवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गंगनहर किनारे जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी तो उनमें हड़कंप मच गया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर सीधी फायरिं...