मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी मंगलवार की रात फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा गांव का मंटू कुमार है। आरोपी मंगलवार की सुबह हरैया थाना के द्वारा न्यायालय ले जाने के दौरान शहर के चांदमारी चौक से जाम का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

पुलिस कार्रवाई हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि आरोपी के फरार हो जाने के बाद पुलिस द्वारा शहर में छापेमारी तेज कर दी गई थी। वहीं, कल्याणपुर पुलिस की मदद से आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई थी। मालूम चला कि आरोपी मोतिहारी में अपने किसी दोस्त के घर पर छुपा हुआ है ।

आरोपी की गिरफ्तारी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को कचहरी चौक पर बुलाकर वहां से रात के ग्यारह बजे के करीब गिरफ्तार किया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया क...