गंगापार, मार्च 14 -- उतरांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उतरांव पुलिस ने आराकला गांव निवासी मुनीम उर्फ अजय यादव पुत्र कमलेश कुमार को गांव से ही गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि आरोपी के उपर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...