नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली पुलिस ने एक बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। हैरानी की बात ये है कि वायरल वीडियो में बाइक सवार पुलिस की गाड़ी के आगें ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बाइक सवारों का खुद वीडियो शेयर किया है और साथ ही आरोपियों के खिलाफ लिए गए एक्शन की भी जानकारी दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली: खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्म पुलिस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 'बाइक सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, बाइक और उसे चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। जरूरी कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया गय...