धनबाद, जुलाई 15 -- बरवाअड्डा, प्रतिनिधि। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के जवान की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। असर्फी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- छापेमारी से लौट रही हजारीबाग चलकुशा पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पुलिसकर्मी की मौत, चार गंभीरहादसे का विवरण हजारीबाग के चलकुशा थाने की पुलिस टीम मंगलवार की अहले सुबह धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम सरकारी वाहन से वापस हजारीबाग लौट रही थी। इस दौरान तड़के करीब 3.30 बजे बरवाअड्डा के जीटी रोड स्थित जोड़ापीपल के समीप कोलकाता-दिल्ली लेन पर सड़क किना...