कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में डायल-112 की ईआरवी टीम एवं बीट में तैनात पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम में परिचारी पदाधिकारी शशि रंजन द्वारा इनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम की सक्रियता, प्रतिक्रिया समय एवं क्षेत्र में उपस्थिति का आकलन किया गया। परिचारी पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिसमें समय पर घटनास्थल पर पहुंचने, आमजन से बेहतर समन्वय बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने बताया कि इस पहल का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.