पाकुड़, मार्च 10 -- प्रखण्ड अंतर्गत लागडुम में अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ पाकुड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदी एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के तलवा लागडुम स्थित मध्य विद्यालय के पास गश्ती के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती टीम इलाके में जांच कर रही थी। इसी दौरान मध्य विद्यालय लागडुम के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध कोयला लेकर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही चालक घबरा गया और बीच सड़क पर ही बाइक छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस बल ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। छोड़ी गई बाइक की जांच करने पर पाया गया कि सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर लगभग 2.5 क्विंटल अवैध कोयला लदा हुआ था। पुलिस को गुमराह करने के लिए बाइक पर कोई रजिस्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.