पुलिस की कार्रवाई में 45 की गिरफ्तारी
पूर्णिया, मई 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सबसे अधिक शराब के मामले में 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि अजमानतीय मामले में 8, अन्य कांडों में दस एवं हत्या के दो आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंच कर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों में पुलिस की उड़ान टीम की गश्त होती रही। पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर गहन वाहन चेकिंग एवं संदिग्धों की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- जिले में 63 लोगों को किया गया गिरफ्तार इस दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.