पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के मामले में 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि अजमानतीय मामले में 01,अन्य कांडों में 03, हत्या के एक एवं पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंच कर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों में पुलिस की उड़ान टीम की गश्त होती रही। पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर गहन वाहन चेकिंग एवं संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन मालिकों पर 2 लाख 62 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को याताया...