पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कुल 36 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शराब कांड में सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जारी आंकड़ों के मुताबिक अजमानतीय वारंट के मामलों में आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हुई, जबकि अन्य कांड में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वहीं हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

वाहन जांच अभियान वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान कुल एक लाख 42 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार क...