पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के मामले में 20 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त अजमानतीय मामलों के 07, अन्य कांडों में 02 तथा आर्म्स एक्ट के 01 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर 3 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए वाहनों एवं संदिग्धों की गहन तलाशी ली। साथ ही बैंकों, अन्य वित्तीय संस्थानों तथा ज्वेलरी शॉप का जायजा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...