जहानाबाद, मई 13 -- मेहंदिया, निज संवाददाता एलटीएफ एवं मेहंदिया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलिदाद एवं मेहंदिया नट बिगहा सहित अन्य स्थानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान न तो शराब बरामद हुई और न ही किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी हो सकी।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि बलिदाद नट बिगहा में छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में जावा महुआ मिला, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने मेहंदीया नट बिगहा में भी छापेमारी अभियान चलाया। वहां भी अवैध शराब तो बरामद नहीं हुई, लेकिन जावा महुआ पाया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...