देवरिया, दिसम्बर 22 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज नगर के जयनगर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने से नारज परिजनों ने सोमवार को मुख्य चौक पर चक्का जाम करने के बाद थाने का घेराव किया। वे लोग पुलिस पर घटना की लीपापोती का आरोप लगा रहे थे। बरहज नगर पालिका गेट के निकट छह दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे एक स्कूल बस ने बाइक से घर जा रहे रतन सोनकर (20) पुत्र गुड्डू सोनकर को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लिया,लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। परिजनों के विरोध पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर वापस लौटा दिया। मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज परिजन और मोहल्ले के लोग सोमवार दोपहर को सड़क पर उतर गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.