हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कार्यालय हरदोई में स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को पुलिस संगठनात्मक संरचना, मिशन शक्ति केंद्र, यातायात नियमों तथा साइबर हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें कानून के प्रति जागरूक रहने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.