बाराबंकी, दिसम्बर 31 -- सफदरगंज। लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सफदरगंज चौराहे पर गत मंगलवार की रात पुलिस पिकेट बूथ से चन्द कदमों की दूरी पर एक मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पीड़ित ने सफदरगंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सफदरगंज चौराहे पर स्थित मकान में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी और बक्सों में रखे सोने के करीब 150 ग्राम के जेवरात व करीब 500 ग्राम के चांदी के जेवरात व 15 हजार की नगदी सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। रात जब पीड़ित लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि बक्से और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.