कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में महज कुछ समय के लिये बंद हुये अवैध स्लाटर हाउस फिर से गुलजार हो गये हैं। यहां पर भैंस के मांस के साथ ही अक्सर प्रतिबंधित मवेशियों का मांस काटकर पूरे जिले के साथ ही आसपास के जिलों तक आपूर्ति की जा रही है। कस्बे के एक मोहल्ले के घरों से चल रहे इस कारोबार की जानकारी होने के बाद भी पुलिस इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। अकबरपुर कस्बे में पुलिस चौकी के निकट ही कई घरों से मांस का अवैध कारोबार हो रहा है। यहां भैंस के साथ ही आये दिन प्रतिबंधित मवेशियों का भी मांस काटकर बिक्री किया जा रहा है। इससे इस इलाके में भी गंदगी और दूसरी समस्यायें कायम हैं। वहीं मांस काटने और बिक्री का किसी प्रकार का लाइसेंस न होने के बावजूद कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिस इलाके में कारोबार चल रहा है उस क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.