रामपुर, मई 3 -- पटवाई। थाना क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दो अप्रैल को केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी बड़ी बेटी को 29 मार्च को उनके घर से गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। वहीं, किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवकों को पकड़ कर छोड़ दिया और पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया है कि किशोरी को तलाश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशोरी महीनेभर बाद भी बरामद नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...