कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में अंधाधुंध फायरिंग के बाद बंद कराया गया वीरा मैगी पॉइंट एक बार गुलजार हो गया है। इसके बाहर फिर जमघट लगने से आसपास के लोग आक्रोशित होकर पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं। लोगों के मुताबिक, घटना के बाद संचालक को जेल भेजने वाली पुलिस अब साठगांठ कर दोबारा दुकान खुलवा रही है। बर्रा थानाक्षेत्र के जूही कला डब्ल्यू टू स्थित वीरा मैंगी प्वाइंट 24 घंटे खुलता था। इसमें दिनभर अपराधियों और अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता था। बीते 15 नवंबर की रात करीब दो बजे काले रंग की कारों से बर्रा के हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और उजाला ठाकुर के साथ ही सेन पश्चिम पारा का हर्ष द्विवेदी, विकास व अन्य ने विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की थीं। मैगी पॉइंट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.