कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कोढ़ा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वैध कागजात के अभाव, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले डिफॉल्टर वाहन मालिकों से कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.