शामली, अप्रैल 6 -- शामली। जिले में ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक चले इस अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66 वाहन चालकों के चालान किए गए, वहीं कई विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए। जनपद पुलिस ने एसपी एनपी सिंह के आदेश एवं अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, आमजन की शांति व स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान कुल 1319 वाहनों की जांच की गई। इनमें मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 37, प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 24 तथा हूटर का प्रयोग करने वाले 5 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.