पुलिस का लोगो लगी कार ने छात्रा को मारी टक्कर
कानपुर, जून 3 -- चकेरी। नौबस्ता में विपरीत दिशा से आ रही पुलिस का लोगो लगी कार ने साइकिल सवार छात्रा और रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस का लोगो लगी कार विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान कार ने साइकिल सवार छात्रा फिर रिक्शे मे टक्कर मारी। इससे छात्रा और रिक्शे में बैठे एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। दोनों घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, हालांकि वह पुलिस के लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर लेकर आरोपित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.