रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। लातेहार पुलिस द्वारा एक युवक को उठाकर ले जाने और तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने के मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने हैबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड पुलिस की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस का रवैया बेहद सुस्त है। यदि पुलिस का रवैया नहीं सुधरा तो हैबियस कॉर्पस के सभी मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने पर विचार करना पड़ सकता है। कोर्ट ने कहा कि पूर्व में बोकारो पुलिस की जांच की स्थिति भी देखी जा चुकी है, जहां वर्ष 2020 में गायब हुई युवती के मामले में कोर्ट की सख्ती के बाद जांच तेज हुई और बाद में पता चला कि वर्ष 2021 में युवती की हत्या कर दी गई थी। अ...