दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली के आस्था कुंज पार्क इलाके में हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप मामले में तीन आरोपियों में से एक पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम कर चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बताए हुए हुलिए के आधार पर आसिफ की पहचान की गई। सूत्रों ने बताया कि आसिफ सब्जी बेचने का काम करता है और पुलिस का मुखबिर भी रह चुका है। सूत्र ने बताया कि आसिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों ने आसिफ की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी और बताया था कि पहले भी उसे स्थानीय पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा था, लेकिन कोई शिकायत दर्ज ना होने की वजह से उसे छोड़ दिया ग...