छपरा, मई 25 -- छपरा, हमारे संवाददाताl जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे के दौरान व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन, परिवहन और कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्रवाई इस दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही कुल 16 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही इन भट्ठियों में तैयार की जा रही लगभग 9610 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शरा...