फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने सुरक्षा, शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह ने पुलिस टीम के साथ रास्ते में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना कागजात के वाहन चालकों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त निर्देश देते हुए तुरंत कब्जा हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- पैदल मार्च कर संदिग्धों को किया चेक पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने...